मोदी ने कहा- हेलिकॉप्टर कांड के राजदार को हम दुबई से ले आए, अब वह राज खोलेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुमेरपुर में अगस्ता-वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाला का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "यूपीए के वक्त देश में वीवीआईपी हेलिकॉप्टर का घोटाला हुआ था। सरकार में आने के बाद हमने घोटाले की जांच शुरू की। उसमें से एक राजदार हमारे हाथ लग गया। आज अखबारों में पढ़ा होगा । अब ये राजदार राज खोलेगा तो पता नहीं बात कितनी दूर तक जाएगी।" 3600 करोड़ रुपए के इस घोटाले में बिचौलिये ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल को मंगलवार देर रात संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत लाया गया। मोदी ने कहा कि इस घोटाले से जुड़ी कड़ियों की हम लंबे वक्त से तलाश कर रहे थे।अब उसमें से एक राजदार हाथ लग गया। यह दलाली का काम करता था। हिंदुस्तान के नामदारों के यार दोस्तों को खुश रखता था। उनका ख्याल रखता था। इंग्लैंड का नागरिक है और दुबई में रहता था। नेशनल हेराल्ड केस का जिक्र किया मोदी ने नेशनल हेराल्ड केस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, " सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में सोनिया-राहुल के खिलाफ जांच की मंजूरी दी है। कोर्ट ने नामदारों के काले कारनामों का चिट्ठा खोलने का अधिकार सरक...