US में नाबालिग ने की बुजुर्ग भारतीय की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका में एक और भारतीय नागरिक की हत्या कर दी गई है. इस बार 16 साल के एक नाबालिग ने 61 वर्षीय भारतीय की उस समय गोली मारकर हत्या की जब वह दूसरे शहर के लिए रवाना होने जा रहे थे.

अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य में 16 वर्षीय लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी. 'द प्रेस अटालंटिक सिटी' ने खबर दी है कि वेंट्नोर शहर में सुनील एडला की उनके घर के बाहर गुरुवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई.

सुनील एडला तेलंगाना के मेडक जिले के रहने वाले थे. उन्हें उस समय गोली मारी गई जब वह रात 8 बजे न्यूजर्सी के वेंटनूर सिटी में अपने घर से अटलांटा सिटी के लिए निकल रहे थे. वह हॉस्पिटेलिटी उद्योग में नाइट ऑडिटर के रूप में कार्यरत थे.

उन्हें इस महीने 2 महीने की लंबी छुट्टी लेकर अपनी मां का 95वां जन्मदिन मनाने और परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए भारत आना था.

वह अटलांटिक काउंटी में बीते 30 बरस से रह रहे थे और अटलांटिक सिटी के हॉस्पिटेलिटी उद्योग में काम करते थे. खबर में बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई गोलियां लगने की वजह से उनकी मौत हुई है.

आरोपी की उम्र के कारण उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है. अटलांटिक काउंटी के अभियोजक डी जी टाइनर ने बताया कि उसे एग हरबर सिटी से गिरफ्तार किया गया है. हादसे के बाद अमेरिका में तेलुगु क्रिस्चियन समुदाय के लोगों ने इस पर दुख जताया है.

पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे एचएस फुल्का ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने अमृतसर में निरंकारी समागम में हुए आतंकी हमले के लिए सेनाध्यक्ष विपिन रावत को जिम्मेदार बता दिया है.

उन्होंने कहा, '' सेनाध्यक्ष विपिन रावत पंजाब में आकर बोल गए थे कि राज्य पर आतंकी हमले का खतरा है.  हो सकता है कि उन्होंने ही अपने लोगों से ब्लास्ट करवाया हो ताकि उनका बयान गलत साबित ना हो.''

Comments

Popular posts from this blog

香港警察支持者的诘问:为何反逃犯条例示威者要搞乱香港?

Дипфейков все больше. Это необязательно плохо

中国南方再开“暴雨模式” 雨区重合致灾风险高