शो में आ सकते हैं संजय-माधुरी, 21 साल बाद कलंक में साथ कर रहे काम

करण जौहर का सेलेब्रिटी टॉक शो कॉफी विद करण इन दिनों चर्चा में है। शो पर अब तक आलिया भट्‌ट, दीपिका पादुकोण, आमिर खान, वरुण धवन और कटरीना कैफ जैसे सेलेब्रिटीज नजर आ चुके हैं। जल्द ही सारा अली खान-सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर-अर्जुन कपूर के एपिसोड भी टेलीकास्ट होंगे।

करण ने की है दोनों से रिक्वेस्ट: सुनने में आया है कि करण इस शो पर संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को साथ लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों कलाकार इन दिनों करण की ही फिल्म कलंक की शूटिंग कर रहे हैं। करण को उम्मीद है कि दोनों उनकी रिक्वेस्ट पर साथ आने के लिए तैयार हो सकते हैं। ठीक वैसे ही जैसे वे कलंक में साथ काम करने के लिए तैयार हो गए। इसके अलावा शो में शाहिद कपूर और ईशान खट्‌टर भी पहली बार साथ नजर आएंगे। इस एपिसोड की शूटिंग अगले महीने या दिसंबर के शुरुआती वीक में की जाएगी

एेसा कुछ होता तो भागकर जाकर कॉफी पीता: कार्तिक आर्यन

इंडस्ट्री में चर्चा थी कि कार्तिक आर्यन ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण’का इन्विटेशन ठुकरा दिया है। करण चाहते थे कि कार्तिक और विक्की कौशल साथ में आएं लेकिन कार्तिक, विक्की के साथ नहीं आना चाहते थे। वे चाहते थे कि उनके साथ कोई और बड़ा स्टार आए। इस मामले में अपनी सफाई देते हुए कार्तिक ने एक इवेंट पर कहा-ये सब अफवाहें हैं। अगर करण ने मुझे अपने शो पर इनवाइट किया होता तो मैं भागकर जाकर कॉफी पीता।

 करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मलाइका अरोड़ा से उनके बर्थडे ट्रिप के बारे में पूछ रहे हैं। मलाइका से जब करण ने पूछा कि उनका ट्रिप कैसा रहा तो मलाइका कहती हैं कि ये खुशियों से भरा था। लेकिन जैसे ही करण ने उनसे पूछा कि वे ट्रिप पर किसके साथ गई थीं और वहां क्या किया तो वे झेंप गईं और उन्होंने टॉपिक बदल दिया।

अर्जुन कपूर के साथ मनाया बर्थ-डे:  रिपोर्ट्स की मानें तो 23 अक्टूबर को मलाइका अपना 45वां बर्थडे मनाने मिलान, इटली गई थीं और वहां उनके साथ उनके सो-कॉल्ड ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। वहां से मुंबई लौटने पर दोनों को एयरपोर्ट से एक साथ निकलते भी देखा गया। दोनों की मिलान एयरपोर्ट पर हाथ पकड़े हुए फोटो भी वायरल हो गई है।

इंडियाज गॉट टैलेंट पर अर्जुन-मलाइका ने किया था डांस: 45वें बर्थडे से ठीक पहले मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ इंडियाज गॉट टैलेंट में जमकर डांस किया था। दरअसल, अर्जुन (33) वहां अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान जहां उन्होंने 12 साल बड़ी  मलाइका का साथ नहीं छोड़ा तो वहीं, स्टेज पर दोनों को बीट पे बूटी सॉन्ग पर डांस परफॉर्म करते भी देखा गया। 

Comments

Popular posts from this blog

香港警察支持者的诘问:为何反逃犯条例示威者要搞乱香港?

Дипфейков все больше. Это необязательно плохо

中国南方再开“暴雨模式” 雨区重合致灾风险高