Posts

Showing posts from October, 2018

शो में आ सकते हैं संजय-माधुरी, 21 साल बाद कलंक में साथ कर रहे काम

करण जौहर का सेलेब्रिटी टॉक शो कॉफी विद करण इन दिनों चर्चा में है। शो पर अब तक आलिया भट्‌ट, दीपिका पादुकोण, आमिर खान, वरुण धवन और कटरीना कैफ जैसे सेलेब्रिटीज नजर आ चुके हैं। जल्द ही सारा अली खान-सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर-अर्जुन कपू र के एपिसोड भी टेलीकास्ट होंगे। करण ने की है दोनों से रिक्वेस्ट: सुनने में आया है कि करण इस शो पर संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को साथ लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों कलाकार इन दिनों करण की ही फिल्म कलंक की शूटिंग कर रहे हैं। करण को उम्मीद है कि दोनों उनकी रिक्वेस्ट पर साथ आने के लिए तैयार हो सकते हैं। ठीक वैसे ही जैसे वे कलंक में साथ काम करने के लिए तैयार हो गए। इसके अलावा शो में शाहिद कपूर और ईशान खट्‌टर भी पहली बार साथ नजर आएंगे। इस एपिसोड की शूटिंग अगले महीने या दिसंबर के शुरुआती वीक में की जाएगी । एेसा कुछ होता तो भागकर जाकर कॉफी पीता: कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री में चर्चा थी कि कार्तिक आर्यन ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण’का इन्विटेशन ठुकरा दिया है। करण चाहते थे कि कार्तिक और विक्की कौशल साथ में आएं लेकिन कार्तिक, विक्की के साथ नहीं आना चाहते...